हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    सराहनीय: मजदूरों, आढ़तियों व ग्राम सरपंच ने जताया डेरा सच्चा सौदा का आभार

    कोरोना संकट से निपटने में जुटे ग्रीन एस के सेवादार

    खारियां(सच कहूँ/सुनील कुमार)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव कार्यो को लेकर लगातारी जुटी हुई है। शुक्रवार को ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने ग्रामीण आंचल में गाँव चक्कां व घोड़ावाली में स्थित गेहूँ व सरसों की मंडी में जाकर मजदूरों, मंडी कर्मियों व गाँव में काम करने वाले गरीब मजदूरों तथा मंडी में अपनी फसल लेकर आए किसानों को कपड़े से बने डबल लेयर के वॉशेबल फेस कवर मास्क बांटे। वहीं सभी के सेवादारों द्वारा हाथ भी सेनिटाइज करवाए गए। इस अभियान की शुरूआत मार्केट कमेटी रानियां के सचिव चरण सिंह ने मजदूरों को मास्क बांटकर की।

    रामपुरथेड़ी-चक्कां ब्लॉक के सेवादारों ने दो गांवों की 3 मंडियों में बांटे 1500 से अधिक मास्क

    इस दौरान सेवादारोें का अनुशासन व सोशल डिस्टेंस देखने योग्य था। डेरा अनुयायियों द्वारा किए जा रहे इन कार्यो की मार्केट कमेटी के सचिव, ग्राम सरपंच, किसान व आढ़तियों ने काफी प्रशंसा की। डेरा श्रद्धालुओं द्वारा तीनों मंडियों में घर में तैयार किए गए करीब 1500 से अधिक मास्क बांटे गए। इस अवसर पर 45 मैम्बर सहदेव इन्सां, 15 मैम्बर श्रीराम इन्सां व जगजीत इन्सां, घोड़ावाली की सरपंच सुनीता देवी, हरियाणा 45 मैम्बर सहदेव इन्सां, 15 मैम्बर श्रीराम इन्सां, जगजीत इन्सां, आढती, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार ब्रहम कुमार इन्सां, सुभाष, शायर इन्सां, सीताराम इन्सां, राधेश्याम इन्सां, मौजूद रहे।

    ‘‘देखिए कोरोना महामारी में देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा घर से बाहर निकलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। लेकिन ग्रामीण इलाके की मंडियों में अभी तक किसी भी संस्था ने मास्क नहीं बांटे है। डेरा श्रद्धालुओं ने घर में तैयार कर कपड़े के डबल लेयर के वॉशेबल फेस कवर मास्क मंडी में मजदूरों व किसानों को बांटे गए है। इतना ही नहीं संस्था ने सोशल डिस्टेंस को भी अपनाया और लोगों को महामारी से जागरूक भी किया। इन कार्यो के लिए संस्था बधाई की पात्र है।
                                                            – सुनीता देवी, सरपंच ग्राम पंचायत घोड़ावाली।

    ‘‘देश में कोरोना महामारी से उत्पन हुई इस संकट की घड़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नि:शुल्क मास्क, सेनिटाइजर, जरूरतमंदो को राशन और बेजुबानों को हरा चारा वितरण का कार्य कर इन्सानियत का जो फर्ज अदा कर रहे हैं वो बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए वह मार्केट कमेटी रानियां की ओर से डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते है।

                                                                          -चरणजीत सिंह, सचिव मार्केट कमेटी रानियां।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।