हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रियायतों के स...

    रियायतों के साथ आज से लॉकडाउन-3 की शुरुआत

    Lockdown 3

    नई दिल्ली। कई रियायतों के साथ आज देश में लॉकडाउन-3 की शुरुआत हो रही है। यह लॉकडाउन 17 मई तक लागू रहेगाl इस दौरान प्रवासी मजदूर, छात्र, श्रद्धालु, पर्यटक जो लॉकडाउन के पहले फंसे थे उन्हें शर्तों के साथ अपने राज्य जाने की इजाजत होगी। इस बार सरकार ने कुछ और छूट भी दी है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के आधार पर पूरे देश को तीन श्रेणियों में बांटा गया है-‘रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन।

    • देश के 130 जिले रेड जोन में 
    • 284 जिले ऑरेंज जोन में 
    • 319 जिले ग्रीन जोन में 

    रेड जोन में जो प्रमुख शहर हैं उनमें- मुम्बई, पुणे, दिल्ली, पटना, चंडीगढ़, सूरत, अहमदाबाद, फरीदाबाद, श्रीनगर, रांची, बेंगलुरू, भोपाल, इंदौर, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद, आगरा, लखनऊ, नोएडा, कोलकाता शामिल हैंl

    • ग्रीन जोन में सभी गतिविधियों की इजाजत होगी।
    • हालांकि, बसें 50 फीसदी सीटों पर यात्री के साथ ही चल सकती हैं।
    • रेड’  ‘ओरेंज’ और ‘ग्रीन’ जोनों का वर्गीकरण कोविड-19 के खतरे के आधार पर किया गया हैl
    • राष्ट्रीय राजधानी में सभी जिलों को ‘रेड’ जोन के तहत रखा गया है।
    • ओरेंज जोन’ की संख्या 284 और ‘ग्रीन जोन’ की संख्या 319 है।

    किसी जिले को ‘ग्रीन जोन’ समझा जायेगा, यदि वहां अब तक या पिछले 21 दिन में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार तक देश में 130 ‘रेड जोन’ हैं l ये सबसे अधिक 19 उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद महाराष्ट्र (14) का स्थान है।

    ये है प्रमुख बात | Lockdown 3

    स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे l बसें रेड जोन में पूरी तरह बंद रहेंगी। लेकिन ऑरेंज और ग्रीन जोन में शर्तों के साथ बसें चलेंगी। राज्य सरकारें तय करेंगी और जहां अनुमति मिलेगी भी तो 50 फीसदी यात्री ही बस में बिठाए जाएंगे। पूरे देश में कोई ट्रेन फ्लाइट बंद रहेंगी। अपनी कार से आप तीनों जोन में सफर कर सकते हैं। लेकिन कार में ड्राइवर समेत तीन लोगों बैठेंगे। टू व्हीलर पर भी सफर कर सकते हैं लेकिन रेड जोन में सिर्फ चालक ही अकेले चल सकता है।

    ऑरेंज जोन के तहत जो प्रमुख शहर आते हैं वो हैं-

    इसमें देहरादून, गोरखपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, पठानकोट, कोरापुट, गुरूग्राम, राजकोट, सिवान, और तिरुचरापल्ली जैसे कई छोटे शहर शामिल हैंl

    ग्रीन जोन में शामिल प्रमुख जिले

    अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, शिमला, रेवाड़ी, पोरबंदर, मुजफ्फरपुर, दुर्ग, पुंछ, हासन, शिवमोगा, रीवा, गोवा और सिक्किम शामिल हैंl

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।