हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    Road Accident: वरिष्ठ अकाली नेता भोली की सड़क हादसे में मौत

    Road accident

    मोटरसाइकल सवार तीन लड़कों को गंभीर चोटें आई

    (Senior Akali leader Bholi died)

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। बठिंडा में रविवार रात को पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के करीबी एवं अकाली दल के वरिष्ठ नेता तेजिंदर सिंह भोली की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रामपुरा की नगर पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब कबूतरों की बाजी के एक प्रोग्राम से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार एक मोटरसाइकल से टकराकर पलट गई। भोली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बाइक पर सवार तीन लड़कों को भी चोटें आई हैं। 57 साल के वरिष्ठ अकाली नेता तेजिंदर सिंह भोली रविवार को गांव ज्योंद में कबूतरों की बाजी देखने गए थे।

    इसके बाद देर रात वह कार में अपने बेटे और कुछ साथियों के साथ वापस लौट रहे थे। गांव के नजदीक मौड़ रोड पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाया और इसके बाद चले तो सामने एक मोटरसाइकल आ गई, जिस पर तीन लड़के सवार थे। मोटरसाइकल से टकराकर कार पलट गई। इस हादसे में भोली प्रधान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे के साथियों को मामूली तो बाइक पर सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तेजिंदर सिंह भोली पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह जनमेजा सिंह सेखों के करीबी थे। उनकी मौत के बाद सेखों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह भोली के परिवार और पार्टी के अपूर्णीय क्षति है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।