हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बेटी की हत्या...

    बेटी की हत्या के आरोप में दंपत्ति पर मामला दर्ज

    police

    होशियारपुर (एजेंसी)। पंजाब के होशियारपुर में एक व्यक्ति, जिस पर अपनी सौतेली बेटी के बलात्कार का आरोप था, पर जमानत पर आने के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मॉडल टाऊन पुलिस ने बताया कि सुरिंदर सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप कौर के खिलाफ बेटी गुरप्रीत कौर (17) की हत्या और फिर सबूत मिटाने के लिए आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार करने को लेकर कल रात मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को कल ही सूचना मिली थी कि गुरप्रीत की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई है और उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

    पड़ोसियों को इसलिए संदेह हुआ था कि सुरिंदर सिंह और अमनप्रीत पड़ोसियों को गुरप्रीत की मौत की सूचना तक नहीं दी। पड़ोसियों ने संदेह व्यक्त किया कि गुरप्रीत को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया है। पुलिस सूचना मिलने के बाद श्मशान घाट पहुंची और चित्ता से अस्थियां जमा कीं। पुलिस ने सुरिंदर सिंह के घर से भी कुछ सामग्री जब्त की है जिसे जांच के लिए अमृतसर की फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।