हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जिला में रविव...

    जिला में रविवार को मिला कोरोना संक्रमण का एक मामला

    Coronavirus

     जिला में रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में कोरोना की रफ्तार तेजी से घटती जा रही है। जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। वहीं जिला में एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार को जिला भर में कोरोना का एक मात्र मामला सरसा शहर से सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 212921 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 8048 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 7920 लोग अब तक जिला में स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 895 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 12 एक्टिव केस है। जिला में अब तक कोरोना से 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक मरीज स्वस्थ हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना से ठीक होने की रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।