Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: नई दिल्ली। देश की रक्षा सेवाओं में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Indian Navy ने Agnipath Scheme के अंतर्गत अग्निवीर (SSR) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Indian Navy Recruitment
नौसेना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 14 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 6 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 या 1 मई 2005 से 31 अक्तूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी विषयों के साथ 10+2 में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
स्टेज-I : आईएनईटी 2026 परीक्षा
स्टेज-II : अग्निवीर परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT)
चिकित्सा परीक्षण
दस्तावेज सत्यापन
इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
वेतन और आवेदन शुल्क
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रारंभिक वेतन 30,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपये शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर जाकर पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में सेवा करने का यह अवसर उन युवाओं के लिए खास माना जा रहा है जो अनुशासन, साहस और समर्पण के साथ देश की सेवा करना चाहते हैं। Indian Navy Recruitment















