हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home अन्य खबरें फरीदकोट में व...

    फरीदकोट में व्यक्ति ने लगाई नहर में छलांग, परिवार के पास विडियो बनाकर भेजा

    Suicide
    आत्महत्या करने से पहले नरिंदर कुमार

    आज इस भागदौड़ भरी जिंदगी में समाज में लोगों के अंदर आत्मविश्वास की बहुत ज्यादा कमी हो रही है जिसके कारण उनमें सहन शक्ति बिल्कुल खत्म होती जा रही है और जिसकी वजह से लोग अपनी जान तक को दांव पर लगा रहे हैं।

    फरीदकोट। पंजाब के कोटकपुरा शहर में एक तीन बच्चों के पिता द्वारा नहर में (Suicide) छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने उसका विडियो बनाकर परिवार के पास भेजा है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा यह अभी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने विडियो के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, एक की तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– नीलगाय ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत

    आत्महत्या करने से पहले परिवार से मांगी माफी | Suicide

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरिंदर कुमार निवासी कोटकपुरा शहर 3 बच्चों का पिता है। इसके अलावा उसकी पत्नी और बूढ़े मां-बाप हैं। कोटकपुरा सिटी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नरिंदर ने आत्महत्या करने से पहले परिवार को विडियो बनाकर भेजा है जिसमें वह रोता हुआ दिख रहा है और परिवार से आत्महत्या करने के लिए क्षमा मांग रहा है, जिसके बाद वह नहर में कूद जाता है।

    पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विडियो में मृतक ने 3 लोगों की तरफ इशारा करके उसे परेशान करना बताया है। लेकिन उसने सुसाइड करने की वजह साफ तौर पर नहीं बताई। पुलिस ने विडियो के आधार पर मामला दर्ज करके 2 लोगों को गिरफ्तार करके तीसरे की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here