हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Mission Shakti: छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    Kairana News
    Kairana News: छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति-5.0 के तहत गांव पावटी कलां में स्थित गुरुदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर गर्ल्स में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मिशन शक्ति-5.0 के तहत क्षेत्र के गांव पावटी कलां में स्थित गुरुदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर गर्ल्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। Kairana News

    बुधवार को मिशन शक्ति व एंटी रोमिया की टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव पावटी कलां में पहुंची। जहां पर टीम ने मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत गुरुदेव कॉलेज फ़ॉर गर्ल्स में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करके मजबूत बनाना है।

    उन्होंने बताया कि देश के संविधान तथा प्रकृति ने महिला व पुरुष के मध्य कोई भेद नही किया है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है। महिलाएं नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर राष्ट्र व समाज का नाम रोशन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने के लिए भी प्रेरित किया। टीम में शामिल मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अनेकों कानून बनाए है, जिनमें से ज्यादातर कानूनों एवं अधिकारों से महिलाएं अनभिज्ञ है। Kairana News

    महिलाओं की जागरूकता के लिए ही सरकार ने मिशन शक्ति अभियान चलाया है। उन्होंने छात्राओं को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-112,1090,1076,108,102 आदि के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही, छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में इन नंबरों का नि:संकोच इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुरुदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन शिवकुमार प्रधान, एंटी रोमियो दल प्रभारी एसआई शिल्पी चौधरी, एसआई यशपाल सिंह सोम आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Operation Sindoor: वायु सेना के सटीक हमले ऑपरेशन सिंदूर में मील का पत्थर: वायु सेना प्रमुख