हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिना मोटरबोट ...

    बिना मोटरबोट सलमान के बच्चों की तलाश में जुटे है गोताखोर

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    पांच दिन बाद भी यमुना नदी में कूदे सलमान के तीनों बच्चों का नही लगा सुराग, मोटरबोट खराब होने के चलते प्रभावित हुआ है सर्च अभियान

    • पत्नी के उत्पीड़न से आहत सलमान ने विगत शुक्रवार को अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में लगा दी थी छलांग

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पांच दिन पूर्व आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में कूदे युवक सलमान के तीन बच्चों का कोई सुराग नही लग पाया है। गोताखोर बिना मोटरबोट के ही यमुना नदी में कूदे बच्चों की तलाश में जुटे है। मोटरबोट पिछले दो दिनों से खराब पड़ी है, जिस कारण सर्च अभियान प्रभावित हुआ है। Kairana News

    विगत शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी युवक सलमान(38) अपनी बेटी महक(12), शिफा(10) व इनाया(2) तथा पुत्र अयान(7) के साथ में आत्महत्या के इरादे से यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुल से यमुना नदी में कूद गया था। युवक ने घटना से पूर्व तीन अलग-अलग वीडियो बनाकर कस्बे के मोहल्ला खैलकलां निवासी अपनी विवाहित बहन गुलिस्ता के व्हाट्सएप पर भेजे थे। वीडियो देखने के पश्चात ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई थी। युवक के तीनों वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे।

    मामले की सूचना मिलने पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम निधि भारद्वाज, नायब तहसीलदार सतीश यादव ने यमुना नदी पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की थी। उन्होंने युवक व उसके बच्चों की तलाश में लगे गोताखोरों को सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। सर्च अभियान के दौरान रविवार को सलमान का शव जनपद बागपत के छपरौली थानाक्षेत्र के टांडा गांव के सामने से यमुना नदी पर बने पुल के पास से बरामद हो गया था, जबकि उसकी बड़ी बेटी महक का शव कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के सामने से यमुना से मिला था। हालांकि सलमान के तीन बच्चों शिफा, इनाया व अयान का कोई सुराग नही लग सका है।

    पुलिस ने यमुना नदी से बरामद बाप-बेटी के शवों को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिन्हें पोस्टमार्टम के पश्चात निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। वहीं, गोताखोरों ने बुधवार को भी तीनों बच्चों की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका। गोताखोर बिना मोटरबोट के ही बच्चों की तलाश में लगे है। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई मोटरबोट दो दिनों से खराब पड़ी है। आखिर बिना मोटरबोट के गोताखोर यमुना नदी में डूबे सलमान के तीनों बच्चों को कैसे ढूंढ पाएंगे। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि गोताखोरों ने बिना मोटरबोट के ही तीनों बच्चों की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया है, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। उन्होंने बताया कि मोटरबोट खराब है, जिसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Suicide: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी