Rajasthan Railway News: श्रीगंगानगर। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए पुरी गंगासागर अयोध्या धाम यात्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह यात्रा दिनांक 09/05/2026 को श्री गंगानगर से रवाना होकर वाया हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, रिंगस, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और कानपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी । इस यात्रा की अवधि 11 दिन की है जिसमे पुरी में जगन्नाथ धाम, कोणार्क का सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कोलकाता के काली घाट मंदिर, जसडीह में बैधनाथ धाम, गया में महाबोधी मंदिर व विष्णुपद मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती व अन्य स्थानीय मंदिर तथा अयोध्या में रामलला मंदिर व हनुमानगढ़ी तीर्थ जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा। Rajasthan Railway News
आईआरसीटीसी, जयपुर के अपर महा प्रबंधक प्रबंधक श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे तृतीय श्रेणी इकॉनमी वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन-कार, बायो -टॉयलेट्स इत्यादि से सुसज्जित होगी। यात्रियों की सुविधाओं एवं बजट के अनुसार यात्रा को दो श्रेणियों स्टैण्डर्ड व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित किया गया है।स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 27,890/- रखा गया है जिसमे एसी ट्रैन यात्रा, रात्रि विश्राम के लिए नॉन- एसी आवास तथा लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी । कंफर्ट केटेगरी का मूल्य 32,065/- रखा गया है जिसके अंतर्गत एसी ट्रैन के साथ रात्रि विश्राम के लिए एसी आवास एवं लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए एसी बसों की सुविधा मिलेगी।
14/05/2026 को ट्रैन कोलकाता पहुंचेगी एवं यात्रियों को बसों के द्वारा गंगासागर ले जाया जायेगा
यह यात्रा दिनांक 09/05/2026 को श्री गंगानगर से रवाना होकर दिनांक 11/05/2026 को गया पहुँच जाएगी जहाँ यात्रियों को महाबोधी मंदिर व विष्णुपद मंदिर के दर्शन करवाए जायेंगे, दर्शन के पश्चात ट्रैन पुरी के लिए रवाना होगी । दिनांक 12/05/2026 को ट्रैन पुरी पहुंच जाएगी जहाँ यात्रियों को जगन्नाथ धाम के दर्शन करवाए जायेंगे एवं रात्रि विश्राम पुरी में रहेगा । दिनांक 13/05/2026 कोणार्क के सूर्य मंदिर के दर्शन के पश्चात ट्रैन कोलकाता के लिए रवाना होगी। Rajasthan Railway News
दिनांक 14/05/2026 को ट्रैन कोलकाता पहुंचेगी एवं यात्रियों को बसों के द्वारा गंगासागर ले जाया जायेगा जहाँ यात्री गंगासागर तीर्थ के दर्शन पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे दिनांक 15/05/2026 को यात्रियों को कोलकाता ले जाया जायेगा जहाँ यात्रियों को काली घाट मंदिर के दर्शन करवाए जायेंगे एवं दर्शन पश्चात जसडीह प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जायेगा। दिनांक 16/05/2026 को ट्रैन जसडीह पहुंचेगी जहाँ यात्रियों को बैधनाथ धाम के दर्शन करवाए जायेंगे एवं दर्शन पश्चात वाराणसी प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जायेगा। दिनांक 17/05/2026 को ट्रैन वाराणसी पहुंचेगी जहाँ यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर एवं कॉरिडोर, अन्नपूर्णा देवी मंदिर एवं श्रीगंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे।
दिनांक 18/05/2026 को ट्रैन वाराणसी से रवाना होकर अयोध्या पहुंचेगी
यात्रियों का रात्रि विश्राम वाराणसी में ही होगा । दिनांक 18/05/2026 को ट्रैन वाराणसी से रवाना होकर अयोध्या पहुंचेगी जहाँ यात्री नवनिर्मित रामलला मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी के दर्शन कर सकेंगे । दर्शन के बाद ट्रेन रात्रि में दिनांक 18/05/2026 को ही ट्रैन वापस श्री गंगानगर के लिए रवाना होगी एवं दिनांक 19/05/2026 को यात्रा की समाप्ति होगी । यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि किसी भी व्यक्ति का इस यात्रा में शामिल सभी धार्मिक स्थलों का एक साथ दर्शन कर पाना असंभव के बराबर है अतः यह टूर पैकेज दर्शनाभिलाषी यात्रियों के लिए एक सुनेहरा मौका है।

कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ होटल-आवास, भोजन सुविधा (ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर), पेयजल सुविधा और लोकल ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी। इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705, 8595930998 से भी प्राप्त कर सकते हैं। इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: पहली मंजिल, जीवन प्रकाश बिल्डिंग, अम्बेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है। सम्बंधित विवरण फ़ोन न. 9001094705, 8595930998 से भी लिया जा सकता है। Rajasthan Railway News















