हमसे जुड़े

Follow us

29.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home कारोबार IndiGo: इंडिग...

    IndiGo: इंडिगो की चार दिन की सेल, टिकट पर 10 प्रतिशत तक छूट

    IndiGo
    IndiGo: इंडिगो की चार दिन की सेल, टिकट पर 10 प्रतिशत तक छूट

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। IndiGo: प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से चार दिन की सेल की घोषणा की है जिसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग में 10 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी। ‘समर गेटअवे’ सेल के तहत 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच बुकिंग करायी जा सकती है जबकि यात्रा की तारीख 01 जुलाई से 09 अक्टूबर 2026 के बीच होने की शर्त रखी गयी है। यात्री इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एआई-संचालित असिस्टेंट 6ईस्काई, इंडिगो के व्हाट्सएप नंबर (91-70651 45858), या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर के वेबसाइट्स और ऐप के माध्यम से बुकिंग करते समय ‘एसयूएमआर10’ (अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में) प्रोमो कोड का उपयोग करके इस आॅफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, एयरलाइंस ने चुनिंदा ऐड-आॅन सेवाओं पर भी आकर्षक आॅफरों की घोषणा की है।

    यह भी पढ़ें:– ग्निशमन सेवा स्मृति दिवस: पुलिस उपायुक्त केशव चौधरी ने रैली को दिखाई झंडी