हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घर से बुलाकर ...

    घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

    Murder in Palamu

    कार में शव छोड़कर भागा आरोपी

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। चरखी दादरी जिले के गांव नांधा निवासी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा शव को उसकी कार में रखकर घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर एक नामजद समेत दो पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव का दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।  जानकारी के अनुसार गांव नान्धा निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार रविवार को अपने घर पर था। इसी दौरान उसका साथी विक्रम घर से बुलाकर ले गया। दोनों सुनील की कार में सवार होकर घर से गए थे। देर रात सुनील की हत्या करके शव को कार सहित घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

    पत्नी ने देखा तो शरीर पर थे चोट के निशान

    परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी किरण ने देखा तो पाया कि उसका पति ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था जबकि विक्रम ड्राइविंग सीट पर था। विक्रम चुपचाप कार से उतरकर जाने लगा और जब उसने आवाज लगाई तो वह भाग गया। इसके बाद वो कार के पास पहुंची तो उसका पति मृत अवस्था में कार में पड़ा था। किरण ने बताया कि सुनील के शरीर पर चोटों के निशान थे। मामले की सूचना मिलने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील के शव को कब्जे में ले लिया। रविवार रात शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। बाढड़ा थाना पुलिस प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण के बयान पर एक नामजद सहित दो पर हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।