हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home चंडीगढ़ ‘आप’ ने घोषित...

    ‘आप’ ने घोषित किए 4 प्रत्याशी

    Chandigarh News
    Chandigarh News: पवन टीनू, अशोक पराशर, शैरी कलसी और जगदीप काका बराड़।

    लोकसभा चुनाव: फिरोजपुर से आप ने जगदीप सिंह काका बराड़ को मैदान में उतारा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने अपने तीन विधायकों को मैदान में उतारा है। पहले भी ‘आप’ अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। इसके साथ ही आप की तरफ से प्रदेश में सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। Chandigarh News

    आम आदमी पार्टी ने जालंधर से पवन कुमार टीनू को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने जालंधर से सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने भी इसी सीट से उनको उम्मीदवार बना दिया है। पूर्व अकाली विधायक पवन कुमार टीनू रविवार को आप में शामिल हुए थे। टिकट मिलते ही टीनू निर्मल कुटिया सीचेवाल पहुंचे और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह जी सीचेवाल से आशीर्वाद लिया। गुरदासपुर से पार्टी ने अपने विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को प्रत्याशी बनाया है। Chandigarh News

    फिरोजपुर से आप ने जगदीप सिंह काका बराड़ को मैदान में उतारा है। वे श्रीमुक्तसर साहिब से विधायक हैं। काका बराड़ ने राजनीति की शुरुआत 2002 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर नगर काउंसिल चुनाव लड़ते हुए की थी और वे अपना पहला चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। 2007 में उन्होंने शिअद की ओर दूसरा नगर काउंसिल चुनाव लड़ा और जीत गए। 2012 में वे आप में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2017 में आप की टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनका मुकाबला शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के साथ था, मगर वे ये चुनाव हार गए। 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने फिर से जगदीप सिंह काका बराड़ को आप की सीट से चुनाव मैदान में उतारा और इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रोजी बरकंदी को हराते हुए विधायक की कुर्सी पर कब्जा किया था। काका बराड़ किसान परिवार से संबंधित हैं।

    लुधियाना से पार्टी ने अशोक पराशर पप्पी को टिकट दिया है। अशोक पराशर पप्पी लुधियाना के हलका सेंट्रल से विधायक हैं। 59 साल के पराशर आठवीं पास है। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ कर पप्पी ‘आप’ में शामिल हुए थे। वे सेंट्रल हलके से जीत दर्ज करके विधायक बने थे। Chandigarh News

    इससे पूर्व आप ने संगरुर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल और फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दी गई थी। आनंदपुर साहिब से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग और होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दी गई थी। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक बाइक से गिरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here