हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश आप सरकार दिल्...

    आप सरकार दिल्ली में सुनिश्चित करेगी 24 घंटे जलापूर्ति : सत्येन्द्र जैन

    AAP government will ensure 24-hour water supply SACHKAHOON

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राष्ट्रीय राजधानी में अगले साढ़े तीन वर्षों में 24 घंटे जलापूर्ति करने के साथ ही यमुना नदी को स्वच्छ कर देगी। जैन ने यहां तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के एक कार्यक्रम में कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार पिछले चुनावों में आप की ओर से किये गये अपने वादों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की तरह 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था कर देगी। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को स्वच्छ करने का काम भी अगले साढ़े तीन वर्षों में पूरा कर लिया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनावों के बाद से डेढ़ वर्ष तो कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन आदि में निकल गए। अब सरकार राजधानी में 24 घंटे जलापूर्ति और यमुना नदी को स्वच्छ करने का काम पुरजोर तरीके से करने जा रही है,ताकि आप के वादे के अनुसार अगले विधानसभा चुनावों से पहले इन कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को साफ करने के अलावा इसमें गिरने वाले नाले-नालियों को भी स्वच्छ किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इन कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।