हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश कल विवाह बंधन...

    कल विवाह बंधन में बंधेगी आप विधायक नरिंदर कौर भराज

    • सीएम मान भी होंगे शामिल

    संगरुर। (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह) विधानसभा हलका संगरुर की आप विधायक नरिंदर कौर भराज आज शुक्रवार विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। सबसे कम आयु की विधायिका व अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री नरिंदर कौर भराज संगरुर इलाके से संबंंधित परिवार के पुत्र से विवाह रचाएंगी। विवाह की रस्में पटियाला के गुरुद्वारा साहिब में होगी। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। विवाह समारोह में परिवार वालों सहित चुनिंदा रिश्तेदार व मेहमान ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि विधायक नरिंदर कौर भराज के परिवार द्वारा चुना गया उनका जीवनसाथी उनकी भांति ही एक आम परिवार से संबंधित हैं व संगरुर इलाके के रहने वाले हैं। युवक आम आदमी पार्टी के वलंटियर के तौर पर सरगर्म रहा है और वह निकटवर्ती गांव लखेवाल का रहने वाला है। उक्त रिश्ता उनके माता-पिता द्वारा ही तय किया गया है। विधायक नरिंदर कौर भराज संगरुर के ब्लॉक भवानीगढ़ के गांव भराज की रहने वाली हैं व पहली बार विधायक बनी हैं।

    यह भी पढ़ें:– अगले सप्ताह से गौवंश के गले में डाली जाएगी रेडियम बैल्ट

    वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान के समर्थन में अपने गांव में इकलौता पोलिंग बूथ लगाकर वह चर्चा में आई थी व उसके बाद उन्होंने भगवंत मान के जरिए की राजनीति में कदम रखा तथा आम आदमी पार्टी की वालंटियर के तौर पर काम शुरु किया, जिसके बाद बेशक गांव में सरपंच का चुनाव हार गई थी, लेकिन वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, भाजपा के अरविंद खन्ना जैसे धुरंधरों को हराकर विधायक बनी। विधायक भराज ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की हुई है। खबर का पता चलने के बाद लोगों द्वारा बीबी भराज को बधाईयों देने वालों तांता लगा हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here