हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब आप विधायक शीत...

    आप विधायक शीतल अंगुराल को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    AAP MLA Sheetal Angural

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल (AAP MLA Sheetal Angural) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है इस मामले को अंगुराल द्वारा बीते दिनों अमृतपाल सिंह के खिलाफ की गई बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अमृतपाल सिंह पंजाब का माहौल खराब कर रहा है। उन जैसे लोगों को इमरजेंसी तौर पर गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। जो लोग पंजाब की बात न कर खालिस्तान की बात करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शीतल अंगुराल ने अमृतपाल के बयान को देश विरोधी कहा था। अंगुराल ने उन्हें धमकी दिए जाने का कारण अमृतपाल सिंह के खिलाफ की बयानबाजी को बताया है। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें:भगवंत मान के रुख से केजरीवाल का चेहरा हुआ बेनकाब: धनखड़

    लोट्स आपरेशन के शिकायतकर्ता हैं अंगुराल

    गौरतलब है कि आप के विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा के कथित लोट्स आपरेशन के तहत बिचौलियों द्वारा उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए संपर्क कर लालच दिया गया था। इसके बाद शीतल अंगुराल ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें फोन पर धमकी मिलने की बात कही थी। लेकिन दोनों ही मामलों में धमकी देने वाले कॉलर का अब तक कुछ पता नहीं लगा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here