हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब किसानों के सम...

    किसानों के समर्थन में व्हिप जारी करेगी आप

    AAP CM Bhagwant Mann

    आप के प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान ने किया ऐलान (Bhagwant-Mann)

    • जोर-शोर से संसद में उठाएंगे किसानों का मुद्दा

    चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों का संसद सत्र के दौरान सांसदों को जारी व्हिप का समर्थन करते हुये कहा है कि आप पार्टी संसद में किसानों की आवाज उठायेगी। और कोई बहिष्कार नहीं करेंगे का समर्थन करते आम आदमी पार्टी ने किसानों की आवाज संसद के सैशन दौरान उठाने का ऐलान किया है।

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने आज यहां कहा कि पार्टी शुरू से ही किसानों की आवाज को बुलंद करती आई है और इस संसद सत्र के दौरान भी जोर शोर से किसानों के मुद्दे उठायेंगे। सांसद होने के नाते हमारा फर्ज है कि अन्नदाता की आवाज मोदी सरकार के कानों तक पहुंचाई जाए और इन खेती कानूनों को रद्द करने की गुहार लगाई जाए। मान ने कहा कि वो सभी विरोधी पक्ष के सांसदों को जागरूक करने का भी यत्न करेंगे। स्पीकर की इजाजत से वह किसानों के सवाल भी उठाएंगे।

    मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मान ने कहा कि देश का किसान अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए भी पिछले करीब एक साल से सडकÞो पर है। वह सत्र के दौरान जत्थे बना कर संसद भवन आने वाले किसानों के साथ मुलाकात करते रहेंगे और उनकी हर संभव सहायता करेंगे। उन्होंने दोहराया कि मोदी सरकार को अपनी जिÞद को छोड़ देना चाहिए और किसानों की जायज मांगों को मानते इन खेती कानूनों को वापस ले लेना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।