हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More

    ‘आशीर्वाद’ बनी मददगार, विधवा की बेटी का बसा घर-परिवार!

    Auckland News
    Auckland : ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में पावन जन्म माह की नामचर्चा में साध-संगत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड!

    गजसिंहपुर (सच कहूं न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए मानवता भलाई कार्यो में शामिल आशीर्वाद मुहिम आज एक विधवा की बेटी के हाथ पीले करने में मददगार बन गई। मुहिम के तहत सेवादारों ने विधवा बहन के घर पहुंचकर शादी में दिया जाने वाला सामान भेंट किया। Welfare Works

    इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की 85 मैम्बर कमेटी के सेवादार, ब्लॉक प्रेमी समिति सहित गांव की प्रेमी समिति के सेवादार उपस्थित रहे। 85 मेंबर भाई सुरेंद्रसिंह इन्सां ने बताया कि ब्लॉक गजसिंहपुर के एक गांव में एक अति गरीब परिवार की विधवा बहन अपनी बेटी की शादी आगामी दिनों में कर रही है। परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन बसर कर रहा है। Welfare Works

    Haryana : आप के हरियाणा सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने थामा भाजपा का दामन

    परिवार की स्थिति को देखते हुए साध संगत गजसिंहपुर द्वारा डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए आशीर्वाद मुहिम के तहत साध संगत ने डेरा सच्चा सौदा हैल्पलाईन के माध्यम से बेटी को शादी की जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर हरमनदीप सिंह, माया इन्सां, रेखा इन्सां, अंजना इन्सां, हरमीत कौर, ब्लॉक प्रेमी सेवक हरिराम इन्सां, गांव प्रेमी सेवक केवल इन्सां और अन्य सेवादार जगरूप इन्सां, सुखराज सिंह इन्सां आदि उपस्थित रहे। Welfare Works

    Indian Railways: टिकट चेकिंग से मची अफरा-तफरी, विभाग ने वसूला रिकॉर्ड राजस्व!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here