सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: सदर थाना पुलिस ने सनपावर सोलर सलूशन के संचालक को 4 लाख 57 हजार 650 रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दवेंद्र सिंह ने बताया कि भारत नगर निवासी जसविंद्र सिंह पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकातय में बताया कि गांव धिंगतानिया निवासी मरिंद्र सिंह के पास सनपावर सोलर सलूशन नाम की कंपनी है, जो उसकी पत्नी राजबीर कौर के नाम से रजिस्ट्रड है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मरिंद्र सिंह खुद सोलर पैनल लगाने का काम करता है, आॅटो मार्किट में स्थित मरिंद्र सिंह के आॅफिस में उसकी मुलाकात हुई। मरिंद्र सिंह ने 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के लिए बताया जो बाद में 10 किलोवाट तक कर सकते है। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति उक्त आरोपी के झांसे में आकर 20 मई 2024 तो उसके खाते में 20 हजार रुपए डाल दिए।
पैसों की एवज में कुछ समान पीड़ित व्यक्ति के घर पर पंहचा दिया और पैसों की डिमांड कर 80 हजार रुपए नकद ले लिए। इस प्रकार वह पीड़ित व्यक्ति से सोलर पैनल लगान के नाम पर धीरे-धीरे कर 4 लाख 57 हजार 650 रुपए की धोखाधड़ी कर ली और सोलर पैनल लगान का झांसा लगातार देता रहा। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर सनपावर सोलर सलूशन के संचालक व उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सदर थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मरिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव धिंगतानियां को बेगू रोड़ सरसा से काबू कर लिया है, मामले की जांच जारी है जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप















