हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल महिला पर फायर...

    महिला पर फायरिंग करने का आरोपी काबू, 3 दिन का पुलिस रिमांड

    Kaithal News
    Kaithal News: महिला पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

    आरोपी ने छीना झपटी की 14 अन्य वारदातें कबूली | Kaithal News

    कैथल/पूंडरी (सच कहूँ/कुलदीप)। Pundri News: ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने आरोपी को काबू कर लिया है। प्रैस वार्ता दौरान डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गांव मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल को बाहरी असंध रोड़ जिला करनाल से काबू किया गया। आरोपी ने पूछताछ दौरान कबूला कि वर्ष 2016 दौरान करनाल से बाइक छीनाछपटी व वर्ष 2023 दौरान कुरुक्षेत्र में मारपीट के मामलो में जेल में गया था। Kaithal News

    जिस कारण उसका भाई व भाभी ने उसे सैलून पर काम पर रखने के लिए मना कर दिया। इसी कारण वह उनसे रंजिश रखने लग गया। इसी रंजिश कारण वह सैलून पर गया था। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2023 से 2025 तक कैथल व करनाल एरिया में 14 अन्य छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। जो कैथल एरिया में आरोपी द्वारा 8 व करनाल एरिया में 6 छीना झपटी की वारदात की है। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए वीरवार को अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

    वर्णनीय है कि गुरु ब्रहमानन्द कॉलोनी पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला उर्मिला ने पूंडरी थाना में शिकायत दी थी कि बीती 21 मार्च दोपहर को बीरबल नामक युवक ने उसके सैलून में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई जो उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। उसने बताया कि आरोपी उसके बीरबल उसके सैलून में काम करता था लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के चलते उसने उसे हटा दिया था।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में 341 बच्चों को मुफ्त दिल की सर्जरी से दिया नया जीवन