हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जान से मारने ...

    जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पिता-पुत्र ने पुलिस थाना में पेश किया परिवाद | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शहर के एक प्रोपर्टी डीलर व मिष्ठान विक्रेता तथा उसके पुत्र ने दो भाइयों व उनकी मां पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को इसकी शिकायत जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद पेश कर की। विजय पेशवानी पुत्र भगवानदास सिंधी निवासी सावन कॉलोनी, जंक्शन ने बताया कि संगरिया रोड पर स्थित करणी पेट्रोल पम्प के पास उसकी दुकान रिद्धेश्वर स्वीट्स के नाम से है। Hanumangarh News

    गुरुवार को रात लगभग 8.30 बजे दीपक सोनी पुत्र ठाकरराम सोनी अपने ई-रिक्शा में आया व उसकी दुकान के बाहर रूककर गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर रात 8.48 बजे, 9.34 बजे व 10.02 बजे दीपक सोनी व दीपक सोनी की मां विमला सोनी ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह 10 बजे सत्यम सोनी पुत्र ठाकरराम सोनी ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने गुरुवार रात्रि को उसके पुत्र योगेश पेशवानी को भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी।

    विजय पेशवानी के अनुसार उसने पूर्व में भी इनकी शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद तहसीलदार की ओर से इन्हें पाबन्द भी किया गया था। लेकिन बावजूद इसके यह तीनों मां-बेटे उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। विजय पेशवानी के अनुसार उसे व उसके परिवार को दीपक सोनी पुत्र ठाकरराम सोनी, सत्यम सोनी पुत्र ठाकरराम सोनी व विमला पत्नी ठाकरराम से जान का खतरा है। उन्होंने इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– हनुमानगढ़ ने अपने नाम किया राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here