हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश अभिनेता कृष्ण...

    अभिनेता कृष्णम राजू नहीं रहे, पीएम ने जताया शोक

    Actor Krishnam Raju

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दिग्गज टॉलीवुड अभिनेता कृष्णम राजू (Actor Krishnam Raju) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा कि वह दिग्गज अभिनेता के निधन से दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन से दुखी हूं। आने वाली पीढ़ी उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेगी। वह समाज सेवा में भी सबसे आगे थे और एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति। अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजू का आज तड़के यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

    उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। प्रशंसकों और तेलुगु उद्योग के बीच अपनी विद्रोही अभिनय शैली के लिए ‘विद्रोही स्टार’ के रूप में लोकप्रिय राजू स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका गच्चीबौली के एआईजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था जहां तड़के तीन बजकर 25 मिनट पर उनका निधन हो गया।

    शाह, जगन ने कृष्णम राजू के निधन पर व्यक्त किया शोक

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने महान तेलुगु अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उप्पलपति वेंकट कृष्णम राजू के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। राजू का आज तड़के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
    शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘यह जानकर दुख हुआ कि तेलुगु सिनेमा के प्यारे सितारे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, यू कृष्णम राजू गारू हमें छोड़कर चले गए।

    उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से लाखों दिल जीते और समाज की बेहतरी के लिए काम किया। उनका निधन हमारे तेलुगु सिनेमा में एक गहरा शून्य छोड़ गया है। मेरी संवेदना। रेड्डी ने ट्विटर पर कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विद्रोही स्टार कृष्णम राजू का निधन दुखद है। एक अभिनेता और राजनीतिक नेता के रूप में लोगों के लिए उनकी सेवाएं यादगार हैं। कृष्णम राजू के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here