हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आदमपुर उपचुना...

    आदमपुर उपचुनाव से पहले पुलिस ने पकड़े लाखों

    Adampur by-election

    फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने थार गाड़ी से बरामद किया 4 लाख 20 हजार का कैश

    हिसार (सरदाना)। आदमपुर उपचुनाव (Adampur by-election) को लेकर पुलिस व प्रशासन की सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शुक्रवार को थार गाड़ी से 4 लाख 20 हजार का कैश बरामद किया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइंग फ्लाइंग स्क्वायड की टीम में तैनात नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप सिहाग के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने सिरसा बाइपास पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच करीब साढ़े दस बजे पंजाब नंबर की गाड़ी में नजफगढ़ निवासी प्रेम आया। उसकी थार गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 4 लाख 20 हजार रुपए की राशि मिली।

    ये भी पढ़ें:भाई दूज को भी बंद रहेंगे स्कूल, कर्मचारियों की छुट्‌टी रदद

    प्रूफ देकर निकलवा सकता कैश | Adampur by-election

    संदीप सिहाग ने प्रेम से पैसों की जानकारी मांगी, उसने बताया कि वह पंजाब में जमीन का बयाना करने जा रहा है। यह रकम उसके लिए है। संदीप सिहाग ने कहा कि हम ये पैसे ट्रेजरी में जमा करवा रहे हैं। आप वहां अधिकारियों को इसके प्रूफ देकर निकलवा सकते हैं। इसके बाद पैसे जमा करवा दिए गए।

    3 नवंबर को है मतदान

    आदमपुर में उपचुनाव 3 नवंबर को है। उधर, सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक एम मुथु कुमार ने अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर बनाए गए नाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वाहनों में नगद धनराशि, शराब तथा चुनाव प्रचार सामग्री का विशेष तौर से निरीक्षण करने की हिदायत दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here