हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू

    Shah Satnam Ji College of Education
    Shah Satnam Ji College of Education

    सरकारी नौकरियों हेतु कोचिंग व ऑनलाईन क्लास की व्यवस्था

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय में ऑनलाईन दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से आरम्भ हो रही है। दाखिले हेतू पूर्व पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरोना के इस दौर में लॉकडाउन की स्थिति में महाविद्यालय में ऑनलाईन व वर्चुअल कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही महाविद्यालय ने सरकारी नौकरी से सम्बंधित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग का प्रबंध किया है। इसके अतिरिक्त खेल में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स एकेडमी व विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षित कोच मौजूद हैं।

    महाविद्यालय की इस पहल का फायदा उन अभिभावकों को होगा, जो वर्तमान कोरोना काल में अपने बच्चों को बाहर नहीं भेजना चाहते। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में आर्ट, साईंस, कॉमर्स व बीए मॉस कम्युनिकेशन कोर्स के साथ ही एसएससी, आर्मी व बैंकिंग की कोचिंग दी जा रही है। ऑनलाईन शिक्षा के लिए नयी तकनीक से परिचित अध्यापकों व डिजिटल क्लास रूम की व्यवस्था भी की गई है। महाविद्यालय में पंजीकरण के लिए विद्यार्थी कॉलेज की वेब साईट एसएसजेबीसी.इन के जरिये नि:शुल्क ऑनलाईन पंजीकरण करवा सकते हैं।

    कॉलेज में उपलब्ध कोर्स व सीटों की संख्या

    स्नातक कोर्स में बीए-800 सीटें, बीए-एमसी-40 सीटें, बीकॉम-120 सीटें, बीएससी-40 सीटें,
    बीसीए-40 सीटें, बीबीए-60 सीटें, डीपीएड-50 सीटें

    स्नातकोत्तर कोर्स में बीपीएड-50 सीटें, एमए मास कम्यूनिकेशन-20 सीटें, एमकॉम-30
    सीटें, एमएससी ज्योग्राफी व मैथ-30-30 सीटें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।