हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Hockey: एशिया कप हॉकी के बाद खिलाड़ियों ने भरी हुंकार, बोले -अगला लक्ष्य विश्व कप

    Hockey News
    India vs Korea Hockey Final: एशिया कप हॉकी के बाद खिलाड़ियों ने भरी हुंकार, बोले -अगला लक्ष्य विश्व कप

    India vs Korea Hockey Final: राजगीर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार एशिया कप हॉकी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। Hockey News

    भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और कोरियाई टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

    जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सम्मान में हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने टीम को शुभकामनाएँ दीं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय हॉकी लगातार बेहतर हो रही है और हाल के वर्षों में ओलंपिक, एशियन गेम्स तथा अन्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद यह सफलता टीम की मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है।

    टीम के कोच और कप्तान ने इस जीत को आने वाले हॉकी विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि एशिया कप की सफलता ने टीम को आत्मबल और विश्वास दोनों दिया है। खिलाड़ियों ने भी भरोसा जताया कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी का दबदबा और अधिक मजबूत होगा। Hockey News