हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home सरसा अचानक आई बारि...

    अचानक आई बारिश ने मौसम में पहुंचाई ठंडक

    Rain
    आंधी संग आई बारिश

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार देर रात आई तेज आंधी से जहां बुधवार का मौसम खुशगवार रहा वहीं बुधवार शाम को हुई बारिश ( Rain) से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से सायं तक आसमान साफ नजर आ रहा था। लेकिन शाम 6.15 बजे अचानक आई आंधी के साथ बारिश होने से मौसम में ठंडक उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दोपहर के समय तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन शाम 6.20 बजे के करीब चार डिग्री तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें:– छपरौली कस्बे में दो पक्षो में खूनी संघर्ष, दो घायल एक की मौत

    मौसम विभाग के अनुसार अब लगातार पांच दिन तक तेज बारिश (Rain) होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिन मौसम ऐसे ही बदला बदला सा रहने का अनुमान है और नौतपा से पहले भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिन मौसम ऐसे ही खुशगवार बना रह सकता है। मंगलवार को आई बरसात से मौसम के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। विभाग के अनुसार बुधवार सुबह सरसा जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

    https://twitter.com/SACHKAHOON/status/1661366072161849344

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here