हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार के अग्र...

    हिसार के अग्रोहा मेडिकल को मिला हरियाणा चिकित्सक गौरव अवॉर्ड

    • हिसार के चिकित्सा जगत में एक और कीर्तिमान

    • डॉ राजीव चौहान को मिला हरियाणा चिकित्सक गौरव अवॉर्ड

    • अग्रोहा मेडिकल में एडिशनल मेडिकल सुपरीटेंडेंट है डॉक्टर चौहान

    उकलाना। (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र) अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राजीव चौहान को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने “हरियाणा चिकित्सक गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में एसीएस डॉ राजीव अरोड़ा व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी व डायरेक्टर जनरल हेल्थ डॉ वीणा सिंह भी मुख्य मंच पर मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन मेडिकल एजुकेशन एंड साइंटिफिक रिसर्च सोसायटी की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने डॉ चौहान को बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल अग्रोहा मेडिकल बल्कि पूरे हिसार जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिसार से डॉ चौहान का इस पुरस्कार के लिए चयनित होना अग्रोहा मेडिकल का चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रवैया प्रदर्शित करता है।

    डॉ चौहान ने जिस समर्पण और निष्ठा के साथ इस कॉलेज और मरीजों को अपनी सेवाएं दी है उसी के परिणाम स्वरूप आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं और इस पुरस्कार के सच्चे हकदार भी है। चेयर पर्सन सावित्री जिंदल ने पूरे महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी और इसी प्रकार चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, कॉलेज सीईओ एयर मार्शल डॉ आरके रान्याल, निदेशक डॉ अलका छाबड़ा, डीएम शमशेर मालिक व महाविद्यालय परिवार ने डॉ चौहान को शुभकामनाएं प्रेषित की। वही प्रशासनिक निदेशक डॉ आशुतोष चौहान ने बताया कि डॉ राजीव चौहान स्वार्थ रहित रहकर पिछले 25 वर्षों से इस कॉलेज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और मेडिकल में आने वाले हर मरीज का उचित का इलाज हो सके इसके लिए प्रयासरत रहते हैं। इससे पूर्व भी वे अपनी सेवाओं के चलते अनेकों पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।

    आज ये पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है कि हमारे डॉ राजीव चौहान के साथ साथ हमारे ही कॉलेज के प्रतिभाशाली पूर्व छात्र व अंबाला कैंट में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अश्वनी मुदगिल भी हरियाणा चिकित्सक गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किए गए हैं। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता जा रहा है और अपने क्षेत्र के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है। डॉ राजीव चौहान जैसे समर्पित डॉक्टरों की बदौलत ही अग्रोहा मेडिकल इस प्रकार के कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here