हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Akhand Sumiran: 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2024 तक अखंड सुमिरन मुकाबला, अखंड सुमिरन मुकाबले में प्रथम रहा ब्लॉक टोहाना

    Akhand Sumiran
    Akhand Sumiran: 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक अखंड सुमिरन मुकाबला

    दूसरे स्थान पर अंबाला सिटी और रतिया ने पाया तीसरा स्थान | Akhand Sumiran

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Akhand Sumiran: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच निरंतर चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2024 के बीच दुनियाभर के 462 ब्लॉकों के 1,81,496 सेवादारों ने 33,31,037 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे सतगुरु से अरदास की। अखंड सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो एक बार फिर हरियाणा का टोहाना ब्लॉक प्रथम रहा। Akhand Sumiran

    इस ब्लॉक के 37,864 सेवादारों ने 2,52,167 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरी स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया। जिसमें अंबाला जिले के अंबाला सिटी के 7,853 डेरा श्रद्धालुओं ने 1,92,590 घंटे अंखड सुमिरन कर दूसरा और फतेहाबाद जिले के रतिया ब्लॉक के 3,435 सेवादारों ने 1,70,515 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में 5 ब्लॉक हरियाणा और 5 ब्लॉक पंजाब के शामिल हैं। Akhand Sumiran

    यह भी पढ़ें:– Akhand Sumiran: अखंड सुमिरन मुकाबले में प्रथम रहा ब्लॉक अंबाला सिटी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here