हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिकी डॉक्ट...

    अमेरिकी डॉक्टरों ने रचा इतिहास, इंसान में किया सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में चिकित्सकों के एक समूह ने विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर के दिल को प्रत्यारोपित किया है। यह पहली बार है, जब ऐसे किसी कारनामे को अंजाम दिया गया है। यूनिवर्सिटी आॅफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इनके द्वारा आनुवंशिक रूप से संशोधित सूअर के दिल का सफल प्रत्यारोपण इंसान के शरीर में किया गया है।

    द् गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन चिकित्सकों ने अपने बयान में बताया कि सर्जरी को हुए तीन दिन हो चुके हैं और अब मरीज की हालत ठीक है। यह एक बहुत बड़ा एक्सपेरिमेंट था, हालांकि आॅपरेशन सफल हुआ है, यह अभी बता देना काफी जल्दबाजी होगी। गौरतलब है कि कई दशकों से यह सवाल वैज्ञानिकों के मन में था कि क्या जरूरत पड़ने पर इंसान की जान बचाने के लिए जानवरों के अंगों को इस्तेमाल में लाया जा सकता है और अब सफल प्रत्यारोपण इसी का एक जवाब है।

    चिकित्सकों के मुताबिक, इस प्रत्यारोपण ने साबित कर दिया है कि आनुवंशिक रूप से संशोधित जानवर का दिल मानव शरीर में काम कर सकता है। द गार्डियन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में 57 वर्षीय मरीज डेविड बेनेट के हवाले से बताया, ‘मेरे मन में बस एक ही विचार था कि या मैं मर जाऊं या ट्रांसप्लांट करवा लूं। मैं जीना चाहता हूं। मुझे पता था कि यह अंधेरे में निशाना लगाने जैसा है, लेकिन इसके अलावा मेरे पास और कोई चारा नहीं था।’

    डेविड के नए प्रत्यारोपित दिल को एक हार्ट-लंग मशीन के साथ कनेक्ट किया गया है, जिसकी मदद से उसने सोमवार को खुद से सांसें लीं। यूनिवर्सिटी के कार्डियक जेनोट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम की सह-संस्थापक डॉ. मुहम्मद मोहिउद्दीन ने कहा, ‘अगर यह काम कर जाता है, तो आने वाले दिनों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसे अंगों की आपूर्ति में कमी नहीं होगी।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here