हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश Weather Alert...

    Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, आने वाला है भयंकर तूफान! हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

    Weather Alert
    Weather Alert

    weather update today:हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। गर्मियों का सरताज माने जाने वाला ज्येष्ठ का महीना शुरू होने में चाहे अभी 17 दिन बाकि हो लेकिन गर्मी ने वैशाख के दिनों में ही अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर भारत सहित उत्तरी भारत के हरियाणा,पंजाब,राजस्थान दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गर्मी इस वक्त अपने उफान पर है। भारत मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा का नूंह जिला उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस दौरान नूंह जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस बना रहा। यदि हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, करनाल व सिरसा जिला का छोड़ दिया जाए तो हरियाणा के शेष जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जो मई महीने में अपने आप में एक रिकॉर्ड तापमान माना जाता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक भी मौसम इसी प्रकार खुश्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद 9 मई की रात्रि से एक बार फिर से मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना है। 10 मई तक हरियाणा व पंजाब में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। Weather Alert

    Summer Vacation: गर्मी की मार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली सहित इन राज्यों में समय से पहले होंगी स्कूलों की छुट्टियां!

    ऐसा रहेगा मौसम | Weather Alert

    स्काईमेट के अनुसार ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में हल्का पश्चिमी विक्षोभ 7 और 8 मई को पहाड़ों को प्रभावित करेगा। 7 मई को दिल्ली के करीब एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। यह एक शुष्क विशेषता होगी, लेकिन स्थानीय गर्मी के कारण कुछ बादल छा सकते हैं। इसके बाद 9 में को मुख्य रूप से मौसम प्रणाली में बदलाव आएगा। इस दौरान उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर सपोर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा। एक महत्वपूर्ण ट्रफ रेखा खासकर पूर्व-पश्चिम दिशा में पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी। इस दौरान थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    2 दिन राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी | Weather Alert

    दिल्ली एनसीआर खासकर हरियाणा व उत्तरप्रदेश में 10 से 12 मई के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम की अधिकांश गतिविधियाँ बारिश,आँधी,ओलावृष्टि,तेज हवाएँ,बिजली गिरना देर रात या सुबह के समय घटित होंगी। इसलिए एक-दो दिन को छोड़कर गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगला सप्ताह मौजूदा चल रहे सप्ताह से भी ज्यादा गर्म रहने की उम्मीद है।

    उत्तर प्रदेश व दिल्ली में भी गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

    10 में तक देश की राजधानी दिल्ली में साथ लगते उत्तर प्रदेश में भी गर्मी अपने चरम पर होगी। इस दौरान अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 सेल्सियस 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि 10 से 12 मई के बीच होने वाली मौसमी हलचल का असर दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। लेकिन 2 दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर इन राज्यों में हीट वेव की संभावना बनती नजर आ रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here