हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के अम...

    हरियाणा के अमित आर्य व करण शर्मा ने ताशकंद में जीता गोल्ड मेडल

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: हरियाणा के अमित आर्य व करण शर्मा ने ताशकंद में जीता गोल्ड मेडल

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित 4वीं विश्व स्काय चैंपियनशिप 2024-25 में देश के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया और कुल 21 मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में भारत के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 14 गोल्ड, 5 सिल्वर, और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मेडल टैली में प्रथम स्थान हासिल किया।

    खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑफिस में बुलाकर खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सम्मान किया। इस अवसर पर युवा मामलों और खेल मंत्रालय की सचिव सुजाता चतुर्वेदी हरियाणा स्काई सचिव हरीश कुमार और गोवा स्काय के अध्यक्ष सिद्देश श्रीपाद नाइक भी मौजूद थे। इन सभी ने खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलताओं के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

    हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में विशेष योगदान दिया। अमित आर्य और करण शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर न केवल देश का बल्कि अपने प्रदेश का भी नाम रोशन किया, जबकि आक्षीर सिंह कुश ने सिल्वर मेडल जीतकर उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया। प्रदेश के दोनों विजेता खिलाड़ियों का क्षेत्र में पहुंचने पर हेरिटेज स्कूल के संचालक अनीश दहिया व अन्य स्टाफ सदस्यो ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनीश दहिया ने बताया कि अमित आर्य एक होनहार खिलाड़ी ही नहीं वह एक मेहनती व लगनशील कोच भी है। इनके मार्गदर्शन में अनेक बच्चे मेडल लाकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– National Wrestling: नेशनल रैसलिंग मे प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 4 पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here