हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अमित शाह, रवि...

    अमित शाह, रविशंकर और कनिमोझी की राज्यसभा की सदस्यता समाप्त

    Amit Shah, Ravi Shankar and Kanimozhi elected Rajya Sabha member

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)।

    सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुने जाने पर राज्यसभा के तीन सदस्यों भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और द्रविड मुनेत्र कषगम की कनिमोझी की सदन की सदस्यता स्वत समाप्त हो गई है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी परिपत्र के अनुसार ए तीनों सदस्य गत 23 मई को लोकसभा के लिए चुने गए हैं इसलिए जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 67(ए) और धारा 68 की उप धारा (4) के अनुसार लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद राज्यसभा के सदस्यों की सदस्यता स्वत ही समाप्त हो जाती है। उल्लेखनीय है कि शाह गुजरात की गांधीनगर, प्रसाद बिहार की पटना साहिब और कनिमोझी तमिलनाडु की तूतिकोरिन सीट से जीतकर संसद में पहुंचे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।