हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रयागराज के ...

    प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव,दो अधिकारियों की मृत्यु

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस की पाइप लाइन में तकनीकी खराबी के कारण हुए गैस रिसाव से दो अधिकारियों की मृत्यु हो गई जबकि 13 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब 1100 बजे फूलपुर स्थित इफको के यूरिया प्लांट में अमोनिया गैस पाइप में गडबडी की वजह से गैस रिसाव होने लगा जिससे वहां अफरातफरी मच गयी और 15 कर्मचारी वहीं फंस गए और अचेत होकर गिरने लगे।

    यह भी पढ़े – कृषि कानून का विरोध करने वाले कांग्रेसी कार्यालय में हुये नजरबंद

    उन्होंने बताया कि वहां मौजूद सहायक प्रबंधक (यूरिया) वी पी सिंह और सहायक प्रबंधक (ऑफसाइट) अभयनंदन कुमार ने गैस रिसाव रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों अधिकारी भी गैस के असर से अचेत हो गये और गंभीर रूप से झुलस गए । उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैस से प्रभावित सभी 15 कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया लेकिन दोनों अधिकारियों को नहीं बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि अभी 13 लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात को गैस रिसाव रोक दिया गया था। घटना की जांच की जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।