हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश पुलिस पूछताछ ...

    पुलिस पूछताछ में अमृतपाल के चाचा ने किया ऐसा खुलासा, रूह कांप जाएगी

    Amritpal-Singh
    जानिये 'वारिस पंजाब दे' का अगला 'वारिस' कौन होगा?

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भगोड़ा अमृतपाल सिंह के चाचा पर पंजाब पुलिस ने (Amritpal’ Uncle) बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच में पाया कि 30 घंटे तक हरजीत ने एक परिवार को बंधक बनाये रखा था। और टीवी पर पंजाब पुलिस की सारी कार्रवाई पर नजर रखी।

    सरपंच को बनाया था बंधक | Amritpal’ Uncle

    भगोड़े अमृतपाल सिंह का चाचा हरजीत सिंह जब तक सरपंच के घर पर रहा और वह टेलिविजन पर पुलिस की कार्रवाई देखता रहा। वह घर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस के कड़े पहरे के बीच यह संभव नहीं हो पाया। अंत में हरजीत सिंह ने सरेंडर करने का फैसला किया। पंजाब के जालंधर के गांव उधोवाल के सरपंच के घर जाकर छिप गया। यहां उसने पूरे परिवार को अपनी पिस्टल के बल पर बंधक बनाया और एक कमरे में बंद कर दिया। तकरीबन 30 घंटे तक वह उस घर में रहा।

    अमृतपाल की तलाश जारी : पंजाब पुलिस |  Amritpal’ Uncle

     पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए शनिवार से चलाये ऑपरेशन के तहत शामत तक 114 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 78 लोग पहले दिन, 34 दूसरे दिन और दो तीसरे दिन यानी आज हिरासत में लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी से लेकर अब तक संगठन के तत्वों के खिलाफ छह मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें सामाजिक सद्भावना का माहौल बिगाड़ने की कोशिश से लेकर पुलिस के कार्य में दखल देने, पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने से लेकर शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, उसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में 10 हथियार और चार वाहन भी जब्त किये गये हैं। पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और उन्हें असम भेजा गया है।

    गिल ने कहा कि पुलिस आईएसआई और विदेशी फंडिंग के कोणों की भी जांच कर रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से शांति है और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। सोशल मीडिया में ‘फेक न्यूज़‘ फैलाने वाले तत्वों को उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने उच्च न्यायालय में दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को लेकर कहा कि पुलिस जो भी तथ्य हैं, अदालत के सामने रखेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here