हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश विज ने बादल क...

    विज ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

    anil vij

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के (Anil Vij) निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बादल (95 वर्ष) ने मंगलवार शाम को मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज यहां जारी एक संदेश में विज ने कहा कि बादल ने न केवल पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए, बल्कि उन्होंने देश के विकास में भी अपना अहम योगदान दिया।

    यह भी पढ़ें:– सावधान! कहीं हो ना जाना शिकार, शातिर महिला का देखकर किरदार

    उन्होंने कहा कि बादल भारतीय राजनीति में एक कदावर नेता थे और वे एक उल्लेखनीय राजनीतिक भी थे। (Anil Vij) विज ने कहा कि वह सदा ही लोगों के उत्थान के लिए आगे रहते थे, इसलिए पंजाब की राजनीति में उनका एक अहम स्थान था। बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। विज ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here