हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब आधुनिक हथियार...

    आधुनिक हथियारों से लैस सेना ने बठिंडा में निकाला फ्लैग मार्च

    बठिंडा के बाजारों में बजे पुलिस की गाड़ियों के हूटर

    • बठिंडा पुलिस भी हुई मार्च में शामिल

    बठिंडा। (सच कहूँ/सुखजीत मान) जिले भर में अमन कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए जहां बठिंडा (Bathinda) पुलिस सर्किय है, वहीं मंगलवार को आधुनिक हथियारों से लैस पैरा मिल्ट्री फोर्स व पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फायर ब्रिगेड चौंक के अलावा शहर के कई बाजारों में यह मार्च निकाला गया। बठिंडा पुलिस ने एसपी (डी) अजय गांधी सहित अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी व एसएचओ मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– दात दिखाकर लोगों को लूटने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    पत्रकारों से बात करते एसपी अजय गांधी ने बताया कि अमन कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। (Bathinda) सीपीएफ व आरपीएफ की टुकड़ियां भी उनके साथ शामिल हुई। उन्होंने बताया कि सेना की करीब 6-7 कम्पनियां बाहर से आई। शहर में सिविल लाईन एरिया, कोतवाली थाना एरिया व रेलवे स्टेशन एरिया सहित अन्य क्षेत्रों में यह मार्च निकाला गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी असामाजिक तत्व के बारे में पता चलता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here