हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश देश में एक दि...

    देश में एक दिन में कोरोना से करीब एक हजार संक्रमित, 357 लोगों की मौत

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के दैनिक आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान करीब एक हजार नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 286579 हो गयी तथा इस महामारी से अब तक करीब 8102 लोगों की मौत हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 9996 नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोना(Coronavirus) संक्रमितों की कुल संख्या 286579 हो गयी है जबकि इस बीमारी से 357 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 8102 पर पहुंच गया है। देश में इस समय कोरोना के 137448 सक्रिय मामले हैं, जबकि 141029 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

    Coronavirus

    महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3254 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 149 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 94041 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3438 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1879 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 44517 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।