हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी खीरी पुलिस ने...

    खीरी पुलिस ने किया 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार

    Abohar News
    नशा तस्कर काबू, 170 नशीली गोलियां बरामद

    दो बदमाश एवं थाना प्रभारी घायल हुए

    लखीमपुर-खीरी (एजेंसी)।

    उत्तर प्रदेश की लखीमपुर-खीरी पुलिस ने पलिया क्षेत्र से मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान एक इनामी बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे । इस दौरान दो बदमाश एवं थाना प्रभारी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने यहां बताया कि पलिया पुलिस श्रीनगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिर देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे, जिससे पलिया थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें घनश्याम एवं उसका साथी अमल कुमार सिंह घायल हो गया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा उसके अन्य साथी भाग गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।