हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश अटल सेवा केन्...

    अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर राजीव सेवा केन्द्र होगा : गहलोत

    Atal Seva Kendra will again be the Rajeev Seva Kendra: Gehlot

     

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर से राजीव सेवा केन्द्र किया जाएगा। गहलोत ने निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा द्वारा स्थगन प्रस्ताव के तहत उठाये इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इसके लिए पहले ही निर्देश दे दिये गये हैं और न्यायालय के आदेश की पालना के तहत प्रदेश में अटल सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर फिर राजीव सेवा केन्द्र कर दिया जायेगा।

    पूरे देश में राजीव सेवा केन्द्र का नाम चल रहा है

    उन्होंने कहा कि नाम बदलने का कोई औचित्य नहीं था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र या राज्य सरकार ने पांच वर्ष में केवल नाम बदलने का काम ही किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न मिला और हम नहीं चाहते थे कि उनका नाम इससे हटाया जाये लेकिन इस मामले में न्यायालय के आदेश के कारण मजबूरन अब अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर राजीव सेवा केन्द्र करना पड़ेगा।

    इससे पहले लोढ़ा ने कहा कि पूरे देश में राजीव सेवा केन्द्र का नाम चल रहा है लेकिन केवल राजस्थान में भाजपा सरकार ने इसे बदलकर अटल सेवा केन्द्र कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में चले जाने के बाद इस पर न्यायालय ने राज्य सरकार के निर्णय को निरस्त कर दिया। उन्होंने अटल सेवा केन्द्र का नाम बदलकर राजीव सेवा केन्द्र करने की मांग की। इस दौरान विपक्ष के एक सदस्य ने जम्मू कश्मीर पर भी बोलने का कहने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच शोरशराबा भी हुआ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।