हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खराब ड्राइविं...

    खराब ड्राइविंग का विरोध किया तो दंपत्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

    Gurugram Crime News
    सांकेतिक फोटो

    पुलिस ने आरोपियों को किया काबू, एक अवैध पिस्टल भी बरामद

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Crime News: मानेसर थाना क्षेत्र में एक दम्पत्ति ने कार सवार युवकों की खराब ड्राइविंग का विरोध किया तो उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। युवक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में काबू युवक को थाने ले जाया गया। उससे एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। साउथ सिटी-2 गुरुग्राम निवासी पूजा जैन ने सोमवार को मानेसर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति सुनील राघव के साथ बावल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मानेसर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंचे तो एक कार की टक्कर लगने से बाल-बाल बचे। शिकायत के अनुसार दोनों युवक शराब पी रहे थे और फोन चलाते हुए गाड़ी चला रहे थे। Gurugram Crime News

    जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने गाड़ी साइड में लगा ली। कुछ देर बाद देखा तो युवकों ने महिला के पति सुनील राघव के साथ मारपीट करने लगे। आरोपी उसके पति को फ्लाईओवर से गिराने का प्रयास करते दिखा। इस पर महिला ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस पीसीआर मौके पर पहुच गई। दोनों आरोपियों को थाने ले जाकर उनकी ड्रंग एंड ड्राइव का टेस्ट किया गया, तो शराब पीए हुए मिले। आरोपियों की गाड़ी की जांच की गई तो उसमें एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान अजय व मनोज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दज्र कर जांच शुरू कर दी है। Gurugram Crime News

    यह भी पढ़ें:– शहर की सड़कों पर ‘मौत का कहर’ ओवरलोड रेत-बजरी वाहन बन रहे यमदूत, प्रशासन बेखबर