हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आईआईटी-एनआईटी...

    आईआईटी-एनआईटी में होगी बीएड की पढ़ाई, 12वीं के विद्यार्थियों का प्रदेश की 350 सीटों पर दाखिला, गंगानगर-हनुमानगढ़ सहित 10 शहरों में होगी परीक्षा

    Sri Ganganagar
    Sri Ganganagar: आईआईटी-एनआईटी में होगी बीएड की पढ़ाई, 12वीं के विद्यार्थियों का प्रदेश की 350 सीटों पर दाखिला,गंगानगर-हनुमानगढ़ सहित 10 शहरों में होगी परीक्षा

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Sri Ganganagar: आईआईटी और एनआईटी जैसे नामी संस्थानों में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए खुश खबर है। दरअसल देशभर के केंद्रीय संस्थानों से 4 वर्षीय बीएससी बीएड, बीए बीएड, बीकॉम बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु होने वाले नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी देश भर में आईआईटी, एनआईटी, आरआईई जैसे संस्थानों से 4 वर्षीय बीएड कोर्स कर सकेंगे।एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च तक किए जा सकते हैं।

    इसके लिए इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। गौरतलब है कि नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो स्कूल शिक्षा विभाग के तहत भारत सरकार की एक वैधानिक संस्था, नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है।

    एनसीईटी 2026 का आयोजन एनटीए द्वारा पूरे देश के 170 शहरों में किया जाएगा। जिसमें राज्य से 10 शहर शामिल हैं। इनमें अजमेर, अलवर बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर तथा गंगानगर जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जायेंगे। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी देशभर के 64 संस्थाओं पर प्रवेश पा सकेंगे जिसमें से प्रदेश के आरआईई,अजमेर में बीए बीएड की 50 व बीएससी बीएड की 100 सीटों पर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान, किशनगढ़ में बीएससी बीएड की 50 सीटों पर, आईआईटी जोधपुर में बीएससी बीएड की 50 तथा केंद्रीय संस्कृत विद्यालय,जयपुर में बीए बीएड की 100 सीटों पर दाखिला मिलेगा।

    13 भाषाओं में आयोजन, 4 भागों में बंटा होगा पेपर | Sri Ganganagar

    इस प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र कुल चार भागों में बनता होगा पहला भाग मेंभाषा से संबंधित 46 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से 40 सवाल हल करने होंगे। दूसरे में विषय वस्तु के 84 में से 75 प्रश्न करने होंगे। तीसरे भाग में सामान्य ज्ञान से 28 प्रश्न आएंगे, जिसमें से 25 प्रश्नों का जवाब देना होगा। जबकि चौथे भाग में टीचिंग एप्टीट्यूड से 23 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से प्रश्न 20 प्रश्न हल करने होंगे।परीक्षा का आयोजन 13 अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा।

    फैक्ट फाइल

    आवेदन में सुधार- 12 मार्च से 14 मार्च,2026
    सामान्य श्रेणी के लिए शुल्क=1200 रुपए
    ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क=1000 रुपए
    एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए शुल्क=650 रुपए

    टॉपिक एक्सपर्ट | Sri Ganganagar

    3 घंटे होगी पेपर की अवधि
    “एनसीईटी-2026 के ऑनलाइन आवेदन exams.nta.nic.in पर 10 मार्च रात 11.50 बजे तक जारी हैं। 17 अप्रेल को सीबीटी मोड पर होने वाली इस परीक्षा में कुल 181 प्रश्न पछे जाएंगे, जिनमें से विद्यार्थी को 160 को हल करना होगा। सभी प्रश्न एमसीक्यू प्रकार होंगे जबकि पेपर की अवधि 180 मिनट की रहेगी।” -भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, परीक्षा प्रकोष्ठ, श्रीगंगानगर

    यह भी पढ़ें:– Drone: कपूरथला की आधुनिक जेल के सुरक्षा टावर के पास गिरा ड्रोन