हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश श्रम शक्ति भव...

    श्रम शक्ति भवन में कर्मचारियों की आवाजाही पर रोक

    Shram Shakti Bhawan

    नयी दिल्ली। लुटियंस जोन में श्रम शक्ति भवन की छठी मंजिल स्थित ऊर्जा मंत्रालय के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित पाये जाने बाद भवन में फिलहाल कर्मचारियों की आवाजाही रोक दी गई है।इमारत में श्रम मंत्रालय का कार्यालय भी है। भवन में काम करने वाल़े सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक घर से काम करने के लिए कहा गया है। ऊर्जा मंत्रालय का कार्यालय छठी मंजिल पर है,जिसे सील किया गया है। केंद्रीय उर्जा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है ”उर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सभी तय प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

    • मंत्रालय का काम वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से किया जा रहा है।”
    • भवन को अब सेनेटाइज करने और अन्य प्रक्रिया पूरी करने बाद फिर खोला जायेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।