हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कोरोना से जंग...

    कोरोना से जंग: 68 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए

    coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 68 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 101.30 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 68 लाख 48 हजार 417 कोविड टीके लगाये गये हैं। आज सुबह 7 बजे तक कुल कोविड टीकाकरण 101 करोड़ 30 लाख 28 हजार 411 हो गया। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान 17,677 रोगी कोविड से मुक्त हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या तीन करोड 35 लाख 32 हजार 126 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 98.16 प्रतिशत है । इस दौरान संक्रमण के 16,326 नए मामले सामने आए है। फिलहाल देश में एक लाख 73 हजार 728 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत हैं। आंकड़ों के अनुसार इस बीच कुल 13 लाख 64 हजार 681 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अभी तक कुल भारत ने अब कुल 59 करोड 84 लाख 31हजार 162 परीक्षण किए हैं।

    देश में बीते एक दिन में दो हजार से अधिक सक्रिय मामले घटे

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,017 सक्रिय मामले घटे है। इस बीच देश में शुक्रवार को 68 लाख 48 हजार 417 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 59 लाख से अधिक कोविड टीके लग चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,326 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 41 लाख 59 हजार 562 हो गया है। इसी दौरान 17,677 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 35 लाख 32 हजार 126 हो गयी है।

    देश में रिकवरी 98.16 फीसदी

    सक्रिय मामले 2,017 घटकर एक लाख 73 हजार 728 हो गए हैं। वहीं 666 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,53,708 हो गया है। देश में रिकवरी 98.16 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर 0.51 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों में केरल अभी देश में पहले स्थान पर है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 603 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या अब 81,490 हो गयी है। वहीं 9401 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4788629 हो गयी है। इसी अवधि में 563 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,765 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटकर 27747 रह गये हैं जबकि 40 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 139965 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1744 बढ़कर 6432138 हो गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।