हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लाल किले के म...

    लाल किले के मैदान पर गुरुवार शाम से छह दिन होंगे लघु भारत के दर्शन

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक लाल किले मैदान में गुरुवार से छह दिन अपनी सांस्कृतिक विविधता और वेशभूषा एवं खान पान के वैविध्य के साथ लघु-भारत के दर्शन होंगे। केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत लाल किले के लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित किए जा रहे विशाल ह्यभारत पर्वह्ण में लोग गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झांकी की विशेषताओं को उनके संदेश के साथ नजदीक से देख सकेंगे।

    यह भी पढ़ें:– कलक्टर की शाबाशी पर 15 साल की पवनदीप मुस्कुराई

    बुधवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र दिवस परेड झांकी का प्रदर्शन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की सांस्कृतिक मंडलियां, पैन इंडिया फूड कोर्ट और पैन – इंडिया क्राफ्ट बाजार जिसमें 65 हस्तकला स्टॉल शामिल हैं। भारत पर्व का उद्घाटन 26 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे होगा और यह दर्शकों के लिए रात दस बजे तक खुला रहेगा। 27 से 31 जनवरी तक लोग दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक वहां भ्रमण कर सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक आएंगे।

    इससे पहले 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 में वहां भारत पर्व आयोजित किया गया था। यह आयोजन दो साल के अंतराल के बाद दोबार प्रत्यक्ष रूप से आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फूड फेस्टिवल, हस्तशिल्प मेला, लोक और आदिवासी नृत्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा प्रदर्शन, गणतंत्र दिवस झांकी का प्रदर्शन, लाल किले की प्रकाश सज्जा आदि शामिल होंगे। आयोजन के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी20 और मिशन लाइफ के लिए ब्रांडिंग एवं प्रचार भी शामिल होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here