हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल को बेस्ट स्कूल एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड

    Shah-Satnam-Ji-Girls-School

    शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने स्कूल को भेंट किया अवार्ड

    श्रीगंगानगर। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया को बेस्ट स्कूल एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान कर गौरवान्वित किया है। विद्यालय को यह उपलब्धि शिक्षा जगत में दिए गए उत्कृष्ट परिणाम के आधार पर मिला है। श्रीगंगानगर में आयोजित दैनिक भास्कर के स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 कार्यक्रम में विद्यालय की प्रशासिका डा नवजोत कौर गिल को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर सौरभ स्वामी, सांसद निहालचंद, विधायक राजकुमार गौड, जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, हास्य कलाकार ख्याली सहारण, स्टेट एडीटर विजेंद्र शेखावत, श्रीगंगानगर संस्करण प्रभारी राजेन्द्र बतरा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विदित रहे कि वर्ष 2021-22 के सीबीएससी परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here