हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Story : ‘खून खरीदने से बेहतर है मैं खुद अपना खून निकलवा दूँ’

    Story

    Story : दो दिन से जुम्मन दो निवाले भी ठीक से नहीं खा पा रहा था। चाय-पर-चाय पीता और पेशाब जाता। उसके बाद बेतरह खाँसता था। उसकी खाँसी इतनी देर तक चलती थी कि लगता था फेफड़ा उछलकर मुँह से बाहर आ जायेगा। जमीला उसे इस तरह खाँसता देखकर बुरी तरह से डर जाती लेकिन वो जानती थी कि डरे वो दोनों हैं।

    खेती-किसानी को लेकर चल रहे आंदोलन के दरम्यान उनको काम मिल गया था। वो मंगोलपुरी से कपड़े लाते थे और सिंधु टीकरी बॉर्डर पर टोपियाँ सिला करते थे, जैसे-जैसे धरने की भीड़ दिनों-दिन बढ़ती गई, वैसे-वैसे वो दोनों कुर्ते-पायजामे भी सिलने लगे। आंदोलन बढ़ता गया तो उनके लिये आंदोलन वालों की तरफ से एक सिलाई-मशीन का भी प्रबंध कर दिया गया था। वो दोनों कुर्ते तैयार करते जाते थे और आंदोलन करने वाले लोग उन्हें आस-पास के गाँवों के हर गरीब-गुरबा को पहना देते थे ताकि हर कोई उन्हें आंदोलन का कार्यकर्ता लगे, लेकिन आंदोलन खत्म हुआ तो जुम्मन की हवाइयाँ उड़ने लगीं। Story

    तभी उसी टोली का एक बन्दा आया और बोला, ‘‘जुम्मन टोपी और कुर्ते सिल लो और ये लो पैसे, जाकर ब्लड बैंक से खून खरीद लाना, हर कुर्ते और हर टोपी पर खून लगा होना चाहिये।’’

    ‘‘खून क्यों साहब, आप तो खेती-रोटी की बातें किया करते थे, फिर अचानक खून-खराबा क्यों?’’ जुम्मन ने सकपकाते हुए पूछा।

    बन्दा हँसते हुए बोला, ‘‘खून-खराबा तो होता ही रहता है लेकिन तुम इन सब पचड़ों में न ही पड़ो तो बेहतर है। रहा सवाल तुमने जो बात पूछी। दरअसल वो ऐसा इसलिये है कि इस बार हम जिस आंदोलन वालों को माल सप्लाई कर रहे हैं, उन लोगों ने खून सने कुर्ते ही माँगे हैं। शायद मीडिया को दिखाने या मुआवजा हासिल करने का कोई जुगाड़ होगा उन लोगों का। हमें क्या हमें पैसा मिला, आॅर्डर मिला, हमें अपना आॅर्डर पूरा करना है। अब ये तो वो लोग जानें कि उनकी रोटी आटे में पानी मिलाकर तैयार होगी या आटे में खून मिलाकर।’’ Story

    ये कहकर सिगरेट का धुआँ उड़ाता हुआ और जुम्मन को कुछ नोट थमाकर वो बन्दा चला गया।
    जुम्मन ने जमीला को कुछ पैसे दिए और कहा, ‘‘तू जाकर कुर्ते कपड़े ले आ, मैं खून का जुगाड़ करता हूँ, ब्लड बैंक से खून खरीदने से बेहतर है कि मैं खुद अपना खून निकलवा दूँ। खून खरीदने के पैसे बच जाएँगे तो कुछ दिन और हमारी रोटी चल जायेगी।’’ Story

    जमीला ने बड़े अविश्वास से जुम्मन को देखा, न वो कुछ बोल पा रही थी और ना ही कुछ समझ पा रही थी, अलबत्ता हैरानी उसके चेहरे पर नुमायाँ थी और आँसुओं से उसकी आँखें झिलमिला रही थीं।

    जुम्मन के पास भी जमीला के सवालों का कोई जवाब ना था। फिर बेतरह खाँसता हुआ निकल गया। जमीला उसे जाते हुए देखती रही कि उसका पति खून बेचने जा रहा है। अचानक जमीला को लगा कि उसकी आँखों में नमकीन आँसुओं के साथ गर्म खून भी उतर आया है। Story

    यह भी पढ़ें:– Manipur Violence : सुशासन के दौर में सुलगता मणिपुर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here