हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Fast Track Po...

    Fast Track Portal: फास्ट ट्रैक पोर्टल से पंजाब में आएगी औद्योगिक क्रांति: सीएम

    Mohali News
    Mohali News: फास्ट ट्रैक पोर्टल से पंजाब में आएगी औद्योगिक क्रांति: सीएम

    अब ईज ऑफ डूइंग बिजनेस वादा नहीं, पंजाब में बनेगा गारंटीशुदा अनुभव

    • 45 दिनों में मंजूरी, एकल स्टैम्प पेपर से प्रक्रिया आसान; उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ | Mohali News

    मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने राज्य को देश का औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को ‘फास्टट्रैक पोर्टल’ का उद्घाटन किया। इस पोर्टल के जरिए निवेशकों को आवेदन करने के मात्र 45 दिनों के भीतर सभी जरूरी मंजूरियाँ मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने इसे औद्योगिक मॉडल शासन की रीढ़ बताते हुए कहा कि अब कारोबार के लिए अनुकूल माहौल केवल नारा नहीं, बल्कि पंजाब की प्रशासनिक संस्कृति बन चुका है। Mohali News

    मुख्यमंत्री मान ने इस अवसर पर उद्योगपतियों को फास्टट्रैक पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म उद्यमियों के लिए ईज आॅफ डूइंग बिजनेस को वास्तविकता में बदलने जा रहा है। यह प्रणाली पारदर्शी, तेज और निवेशकों के हित में होगी, जिससे औद्योगिक इकाइयों की स्थापना सरल, सुरक्षित और त्वरित होगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने उद्योगपतियों को केवल चुनावी एटीएम समझा और उनसे अपने काम निकलवाने के लिए धन लिया। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद व्यापारिक माहौल को उद्यमियों के लिए अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कई क्रांतिकारी निर्णय लिए गए हैं। Mohali News

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने विशिष्ट रंग-कोड वाले स्टैम्प पेपर की शुरूआत की है। यह स्टैम्प पेपर इनवेस्ट पंजाब पोर्टल से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है और इसके जरिए सीएलयू, वन, प्रदूषण, अग्निशमन आदि सभी आवश्यक विभागीय मंजूरियाँ 15 दिनों के भीतर प्रदान की जाएँगी। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगपतियों को बार-बार विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एकमुश्त भुगतान के साथ प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

    उन्होंने जानकारी दी कि सिंगल विंडो और सिंगल पेन सिस्टम को लागू कर उद्यमियों को सभी मंजूरियाँ एक ही मंच पर प्रदान की जा रही हैं। यह व्यवस्था न केवल उद्योगों की स्थापना को गति देगी, बल्कि राज्य में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगी। Mohali News

    यह भी पढ़ें:– 12 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ