हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भजन गायक की ग...

    भजन गायक की गला रेतकर हत्या

    • कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

    • डीएलएफ कॉलोनी में किराए पर रहता था युवक

    • हाल ही में अपहरण के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था युवक

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। डीएलएफ कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले भजन गायक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में युवक अपहरण के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था और अपने परिवार से भी अलग रहा था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर को डीएलएफ कालोनी स्थित एक मकान में युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर आर्य नगर थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया।

    मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की पहचान किशन शर्मा निवासी अर्जुन नगर पाडा मोहल्ला के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि किशन जागरणों में भजन गाता था और कुछ दिन पहले ही वह इस मकान में किराए पर आया था। आर्य नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि किशन शर्मा अपने परिवार से ज्यादा वास्ता नहीं रखता था और हाल ही में अपहरण के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here