हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राहुल गांधी क...

    राहुल गांधी को नहीं खरीद सकी उद्योग पतियों की दौलत – प्रियंका गांधी

    राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने को सरकार ने खर्च किए करोड़ों रुपए

    • प्रियंका बोली मेरे भाई ने खोली है मोहब्बत की दुकानें

    लोनी। (सच कहूँ न्यूज) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को जिला गाजियाबाद कि लोनी विधानसभा से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। सड़क पर उतरी भीड़ के आगाज को देख कर लोग बहराइच तक पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा के अंजाम की कल्पना कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने यात्रा के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया है। चार किलोमीटर की यात्रा में राहुल व प्रियंका गांधी का पांच जगह स्वागत हुआ। भारत जोड़ो यात्रा में लोगों ने जमकर भाग लिया।

    यह भी पढ़ें:– पत्नी ने ही हत्या कर नाली में फेंका था विजय का शव

    सुबह करीब 9:30 बजे प्रियंका गांधी लोनी बॉर्डर पर पहुंची उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर राहुल गांधी का स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए लोग राहुल गांधी के पीछे चल दिए। भारत जोड़ो यात्रा में लोनी बॉर्डर इंदिरापुरी बलराम नगर लोनी तिराहा अशोक विहार पुष्टा पुलिस चौकी पर राहुल गांधी में प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत हुआ। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं लेकिन राहुल गांधी सच्चाई से कभी पीछे नहीं हटे अदानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों की दौलत भी राहुल गांधी को नहीं खरीद सकी उन्होंने कहा कि राहुल गांधी योद्धा हैं उन्हें दौलत से नहीं खरीदा जा सकता उन्होंने मोहब्बत की दुकान खोली है। आम आदमियों की भांति सड़क पर लोगों से मिलने के लिए उसने हैं जिसको लेकर उन्हें अपने भाई पर गर्व है। पोस्ता पुलिस चौकी से वह खजूरी पुस्ता रोड होते हुए दिल्ली वापस चले गए।

    वही आवास विकास के खिलाफ 6 साल से धरने पर बैठे किसान करते रह गए राहुल गांधी का इंतजार मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लोनी बॉर्डर से होते हुए दिल्ली से सहारनपुर मार्ग से बागपत पहुंचने थी लोनी बॉर्डर से 6 किलोमीटर की दूरी पर मंडोला विहार योजना में धरने पर बैठे 6 गांव के किसान राहुल गांधी का सुबह से इंतजार करते रह गए क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों को आश्वासन दिया था कि मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लोनी बॉर्डर से होते हुए दिल्ली सहारनपुर मार्ग से बागपत जाएगी तभी किसानों की मुलाकात राहुल गांधी से करा दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे किसानों ने अपनी नाराजगी जताते हुए रोड जाम कर दिया और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here