हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश हरियाणा पुलिस...

    हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में आई बड़ी जानकारी

    Kaithal
    Kaithal हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में आई बड़ी जानकारी

    कैथल (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में स्पैशल इन्वैसटिंग टीम (एस.आई.टी)ए टीम द्वारा गांव भूरावास जिला झज्जर निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल तत्कालीन सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा 7 अगस्त 2021 को हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप व गौतम दोनो निवासी खापड जिला जींद तथा नवीन निवासी प्यौदा को एन्सवर की सहित काबु किया गया था। जिस बारे थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में 167 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    पुछताछ में आरोपी पवन कुमार उपरोक्त ने कबूल किया कि उसने पहले से गिरफ्तारशुदा आरोपी बेरला जिला दादरी निवासी नवनीत के पास लिक आउट पेपर पढ़ा था तथा उसके उपरांत 7 अगस्त को रेवाड़ी में पेपर दिया था। आरोपी पवन कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।